लखनऊ , 19 दिसम्बर : सिटी मोन्टेसरी स्कूल , इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस द्वारा आयोजित दो - दिवसीय अन्तर - विद्यालयी साँस्कृतिक महोत्सव ‘ फेस्टिविटा -2023’ का उद्घाटन समारोह आज सी . एम . एस . कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात कथक नृत्यांगना सुश्री अर्चना तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सुश्री तिवारी ने आज के दौर में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है जिससे छात्रों की कल्पनाशीलता व सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिल सके। यह महोत्सव छात्रों की प्रतिभा को निखारने व संवारने का अनूठा प्रयास है। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना , सर्वधम प्रार्थना व विश्व एकता प्रार्थना के सुमधुर प्रस्तुतिकरण से हुआ। इस अवसर पर सी . एम . एस . छात्रों ने विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्रतिभागी छात्रों व शिक्षकों के सम्मान में शिक्षात्मक - साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटी बिखेरकर सभी को मंत्रमुग...